फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड लगने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

- न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़का
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सर्द हवाओं से ठंड का असर बढ़ा जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़क कर सात पर पहुंच गया। दिन की चटख धूप में तो कुछ राहत रहती है, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। चौडगरा क्षेत्र में एक हाईस्कूल की छात्रा को ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

चौडगरा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी भीम सिंह की पुत्री कल्पना देवी सर्वोदय बालिका इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। बुधवार को स्कूल से घर वापस आई तो ठंड लग गई। परिजनों ने छात्रा को बिस्तर में रजाई ओढ़ा दिया। फिर दवा लेकर खिलाई। शाम को कुछ आराम रहा, लेकिन सुबह चार बजे अचानक तेज ठंड का अहसास हुआ और उल्टी शुरू हो गई। हालत गंभीर देख कर परिजनों ने निजी वाहन से कानपुर ले जाने लगे। पिता भीम सिंह ने बताया कि रास्ते में बेटी की मौत हो गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि ठंड का असर अभी और बढ़ेगा। अगले सप्ताह से कोहरे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें