फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से चक्कर काट रही गैंगरेप पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक माह से चक्कर काट रही गैंगरेप पीड़िता

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती एक माह से थाने के चक्कर काट रही है। अब पीड़िता ने न्याय के लिए डीएम से गुहार की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती इलाहाबाद में रहकर नौकरी के लिए तैयारी करती है। उसकी गांव में रहने वाले और मुंबई में तैनात फौजी से मोबाइल पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि फौजी ने नौकरी और शादी का वादा किया था।
विज्ञापन


वह बहाने से 15 मई को कानपुर ले गया। यहां एक जगह दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कानपुर से 24 मई को मुंबई ले गया। एक झोपड़ी में रात गुजारने के बाद मुंबई के एक बाजार में बेचने की कोशिश की। वह भागकर कुलछेबड़ी थाने की कल्यान चौकी पहुंची। पुलिस ने घरवालों को बुलाया। वह परिवार के साथ घर लौटी।
विज्ञापन



यहां चौकी, कोतवाली में शिकायत की। पुलिस उसे टरका रही है। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। युवती रेप कानपुर और मुंबई में किए जाने का दावा कर रही है। उसे कानपुर और मुंबई में रिपोर्ट करानी चाहिए।


रिपोर्ट दर्ज न होने पर डीएम से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें