फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में अस्त-व्यस्त हाल में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी जांच के लिए स्लाइड नहीं बनाई गई।

चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेढ़ा गांव के पास रोड किनारे शनिवार को 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसके चेहरे पर कई चोटाें के निशान थे। तीन दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। उसके गले की हड्डी टूटी मिली।
विज्ञापन


गला घोंटने के निशान भी पाए गए। गला दबाने के दौरान नाखूनों के निशान होने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि पंचनामे की जाहिरा चोटों में पुलिस ने गले की चोटें नहीं दिखाई थीं। सूत्रों की मानें तो महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका है। ऐसे में पुलिस व डॉक्टर को स्लाइड भी बनवानी चाहिए थी।
विज्ञापन


शिनाख्त के बाद यदि ऐसा आरोप न लगता तो उसे विवेचना में छोड़ देते। पर, ऐसा नहीं हुआ। पंचनामे में पुलिस ने दुष्कर्म की जांच संबंधी कोई सलाह नहीं लिखी। इसी वजह से डाक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे दिखाया भी नहीं। दूसरी ओर एसओ रमेश पटेल का कहना है कि दुष्कर्म की शंका होने पर डाक्टर खुद ही पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनवाते हैं। यह काम पुलिस का नहीं है।

गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या
शनिवार को मिली थी लाश, अभी तक शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें