बाइक की टक्कर से दो छात्राएं घायल
जाफरगंज। परीक्षा देकर लौट रहीं दो छात्राएं गजईपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गई। बाइक चालक बाल-बाल बच गए। छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकेवर निवासी प्रभुदयाल की बेटी गीता (16) का बोर्ड परीक्षा केंद्र परमानंद इंटर कालेज लालपुर गया है। इसके साथ ही रिश्तेदार गजईपुर निवासी मुन्ना की बेटी काजल का भी यहीं केंद्र है। गीता गजईपुर में रहकर परीक्षा दे रही है। मंगलवार को गीता का भाई राम मिलन अपनी बहन और काजल को बाइक से परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। गांव के सामने उसकी बाइक सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमें दोनो छात्राएं घायल हो गईं।
ब्यूरो