फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहरामपुर गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। युवक की मां का आरोप है कि बहू के बर्ताव से आजिज आकर बेटे ने जान दी है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी शिव गोविंद गुप्ता का बेटा दिनेश उर्फ दिन्ना (25) कस्बे में परचून की दुकान पर काम करता था। उसकी 23 अप्रैल 2017 को बांदा जिले के शेरपुर सेउड़ा गांव की सीता से शादी हुई थी। बताया जाता है कि दो माह से दिनेश ने दुकान जाना बंद कर दिया था।

रविवार की सुबह वह घर के बाहर बैठा था। चाय पीने के बाद अचानक वह घर के सामने कुएं के पास पहुंचा और छलांग लगा दी। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए। रस्सी काटा डालकर किसी तरह दिनेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बेटे का शव देखकर मां शिवदुलारी बदहवास हो गई। उसने बताया कि बेटा करीब तीन महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था।
विज्ञापन


वह गुमसुम रहने लगा था। घर में किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। बहू कभी भी बेटे को पास नहीं आने देती थी। करीब एक माह पहले बहू ने बेटे को दांत काट लिया था। एक पखवारे पहले भी दोनों मारपीट हुई थी। बहू के व्यवहार से बेटा तनाव में रहने लगा था। इसी चक्कर में कुएं में कूदकर जान दे दी।

एसओ बिपिन कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उधर, पत्नी ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें