फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अ-फालोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एमआर गोलीकांड के मामले में पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। पुलिस ने तीसरे दिन प्रकरण में न एफआईआर दर्ज की है और न ही मामले की जांच की ओर बढ़ी है। एक दूसरे के थाना क्षेत्र में घटना होने का बात कहकर पल्ला झाड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के खंसेनपुर गांव निवासी विवेक यादव लखनऊ में एमआर हैं। वह शुक्रवार रात रिश्ते एक रिश्तेदार को लेकर मामा प्रेम सिंह यादव के घर जाफरगंज थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। बिंदकी कोवाली और जाफरगंज थाना क्षेत्र सीमा इलाके में शुक्रवार रात पहुंचे थे। तभी बाइक सवार सवार दो लोगों ने पीछे से बाइक सवारों को रोक लिया था। बाइक बगल में लगाने के बाद एक ने तमंचा विवेक की कमर में सटाकर गोली मार दी थी। वारदात के बाद घायल को कानपुर रेफर किया गया। पुलिस घायल का हाल चाल लेने कानपुर तक नहीं आई। उसके न ही बयान लिए गए और न ही आगे कोई कार्रवाई की गई। बिंदकी कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि घटनास्थल जाफरगंज थाने के समसपुर नहर पुलिया के पास की है। उनके पास पीड़ित पक्ष से कोई नहीं आया है। उधर, जाफरगंज थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया कि घटना स्थल नहर पुलिया से कुछ दूर मंदिर के पास है। घायल के मामा प्रेम सिंह से बातचीत में पता चला है। वह जगह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन

गोलीकांड में पुलिस सीमा विवाद में उलझी
- मामले की न हुई एफआईआर, न ही जांच शुुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें