फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अवैध वसूली, आरआई सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस लाइन में अवैध वसूली के आरोप में मंगलवार को प्रतिसार निरीक्षक(आरआई) को निलंबित कर दिया गया। उन पर प्रशिक्षुओं ने अवैध रकम के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की गई थी।
पुलिस लाइन में 168 रिक्रूट की ट्रेनिंग चल रही है। रिक्रूटों का आरोप है कि लाइन के प्रभारी आरआई अशोक कुमार सिंह ने रविवार देर रात सारे रिक्रूटों को कैंप से बाहर निकलवाया। उन सबसे खाने पीने का सामान मंगवाने के लिए रुपयों की मांग की। विरोध करने पर रिक्रूटों के साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत एसपी राहुल राज से रिक्रूटों ने की। एसपी राहुल राज, एसपी पश्चिमी विनोद कुमार, एसपी पूर्वी पूजा यादव, सीओ सिटी केडी मिश्रा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को रिक्रूटों ने मारपीट का वीडियो दिखाया। एसपी पश्चिमी विनोद कुमार नेे बताया कि अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आने पर आरआई को निलंबित किया गया है। मामले की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वसूली के खेल को एक माह पहले लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल इंदुकांत पांडेय ने उजागर किया था। लाइन के मुंशियाने में ड्यूटी लगाने, हटवाने और रात को कर्मियों को छोड़ने के नाम पर होने वाली वसूली का मामला सामने आने पर गणना प्रभारी और इंचार्ज को हटाया गया था।
-पुलिस लाइन में अवैध वसूली, आरआई सस्पेंड
-खाने पीने का सामान मंगवाने के लिए रुपये न देने पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें