फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने प्रापर्टी पर कब्जे का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के लखनऊ हाईवे पर करोड़ों की प्रापर्टी में दिनदहाड़े कब्जे का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक विधायक का करीबी भी दिख रहा है। प्रापर्टी को कब्जे में लेने के लिए तालेबंदी की जा रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी है। शांति व्यवस्था बिगड़ने का खतरा भांपकर पुलिस ने 16 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन



शहर के पनी मोहल्ला निवासी एजाज बाक्सर गैंगस्टर के आरोप में जेल में निरुद्ध है। बेशकीमती जमीन लखनऊ हाईवे पर है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जमीन में बने एजाज के ऑफिस में तोडफ़ोड़ के बाद शुक्रवार को ताले जड़े गए थे। दबंगई से जमीन में कब्जे की कोशिश की एजाज के बेटे शेख बिलाल अहमद ने शिकायत डीएम

से की थी। पुलिस मौके से एक पक्ष के तीन लोगों पकड़ कर लाई थी। घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। जिसमें एक विधायक के करीबी और उनके साथ के लोग दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने एजाज पक्ष से उसके बेटे बिलाल समेत आठ लोगों और दूसरे पक्ष के इस्लाम समेत आठ लोगों
विज्ञापन

को शांतिभंग के आरोप में पाबंद किया है। इधर, शेख बिलाल अहमद का कहना है कि डीएम, एसपी से शिकायत के 24 घंटे बाद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है। मौके पर न होने के बाद भी उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। प्रापर्टी में काफी मवेशी बंधे हैं। भूख प्यास से तड़प रहे हैं। मौके पर तैनात पुलिस गेट खोलने नहीं दे रही है। उन्होंने शनिवार शाम मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रापर्टी पर कब्जे का वीडियो वायरल
हाईवे पर करोड़ों की प्रापर्टी पर कब्जे का विवाद, 16 पाबंद किए
- एक विधायक का करीबी वीडियो में दिखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें