फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों को लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में मोबाइल, नकदी छीनने की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। गैंग के मास्टर माइंड समेत दो बदमाश फरार हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार दोपहर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेंद्र सिंह और राधानगर चौकी इंचार्ज बटेश्वर दुबे की संयुक्त कार्रवाई में शहर कोतवाली क्षेत्र के इमलियाबाग मोहल्ला निवासी शानू को गिरफ्तार किया गया। करीब एक माह से इमलियाबाग का वसीम अपने दोस्त अमन और शानू के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था।

गैंग का मास्टर माइंड वसीम है। मंगलवार की रात शानू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लूट के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। यही लोग राधानगर चौकी के पास रहने वाले टीचर श्याम साहनी का 14 नवंबर की शाम मोबाइल, नकदी लूटकर यह बदमाश भागे थे। उनका मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा शादीपुर इलाके में 17 नवंबर को एक युवक का मोबाइल छीनकर भागे थे। आरोपियों ने अस्ती के रामपाल के साथ सिविल लाइन इलाके में रुपये लूटने का प्रयास किया था। यह गैंग दो माह में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कई मामलों को पीड़ितों ने दर्ज ही नहीं कराए हैं।

आरोपियों ने 18 नवंबर को पचास नंबर गेट ओवरब्रिज के ऊपर एक मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। बाकी आरोपियों के पकड़े जाने से लूटपाट के और मामलों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


18-आरोपी शानू।
राहगीरों को लूटने वाला गिरफ्तार
मास्टर माइंड और उसका साथी फरार, कई घटनाएं कबूलीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें