फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार भोर मौरंग लदे 60 ट्रकों को डीएम की चेकिंग में सीज किया गया है। ट्रक कोर्रा, ओती, अढ़ावल के भूखंडों से मौरंग लादकर निकले थे।
चुनाव में प्रशासन की व्यस्तता का मौरंग पट्टेधारकर खूब फायदा उठा रहे है। मौरंग लोडिंग में जाने वाले ट्रकों के ऑपरेट करने का तरीका भी बदल डाला गया। खदानों से सटीक लोकेशन के बाद ट्रकों को निकाला जाता है। डीएम संजीव सिंह, एआरटीओ अभिषेक कनौजिया, अतिरिक्त एसडीएम विजय शंकर तिवारी, खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता की टीम भोर के तीन बजे सटीक सूचना पर रवाना हुई। शहर के जयरामनगर, राधानगर, शाह कस्बे, जोनिहा मार्ग, टोल प्लाजा, बहुआ, ललौली रोड, दतौली रोड में ट्रकों की धरपकड़ हुई। ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक कई खदानों के हैं। प्रशासन पट्टेधारकों को ट्रकों में ओवरलोडिंग से रोक रखा है। इसके बाद खदानों से ओवरलोडिंग की जा रही है। ओवरलोडिंग की वजह से खदानों में अवैध खनन का सिलसिला चालू है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि पट्टेधारकों को ओवरलोडिंग से रोका गया है। इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान 60 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं।
मौरंग खदानों से निकले अवैध खनन के 60 ट्रक सीज
- खदानों में अवैध खनन से की जा रही ओवरलोडिंग
- डीएम ने भोर पहर वाहनों पर कराई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो