फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक बिक्री के गढ़ में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव कस्बे के ज्वालागंज घोसियाना रोड मजार के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक को स्मैक का लती बताया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन



थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी चंद्रपाल सिंह का बेटा गुड्डू (32) पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि गुड्डू को करीब तीन साल से स्मैक की लत लग गई थी। घर से वह चोरी छिपे शहर स्मैक पीने जाता था। शुक्रवार शाम घर से बिना कुछ बताए निकला था। शहर के अरबपुर मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदारों ने

गुड्डू की मौत की खबर दी। ज्वालागंज घोसियाना रोड मजार के पास मैरिज हाल के पीछे गुड्डू का शव पड़ा था। शरीर पर चोट लगी थी। कोतवाल विनोद सिंह, चौकी इंचार्ज अनिरुद्घ द्विवेदी मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। नशे में रात के वक्त ठंड से भी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत
परिजनों ने स्मैक का लती बताया, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें