चोरी के आरोपी बेटे को बचाने में पिता को जेल
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के रामकुर्मी गांव के गुरु प्रसाद उर्फ बाबा को शराब पिलाकर रुपये चुरा ले जाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रामपुरकुर्मी गांव निवासी गुरु प्रसाद बैंक ने 23 जून को 50 हजार रुपये निकाले थे। रास्ते में दो आरोपियों ने शराब पिलाकर गुरु प्रसाद की रकम पार कर दी थी।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी। एसओ राधेश्याम राव ने बताया कि इस मामले में राहुल और राजू निवासी मेंहदिया थाना चांदपुर के नाम प्रकाश में आए। पड़ताल के दौरान राहुल के पिता जितेन्द्र से चोरी किए बीस हजार रुपये बरामद हुए।
एसओ ने बताया कि जितेंद्र बेटे के चोरी की गई रकम के बारे में जानते थे। उन्होंने ही रुपयों को छिपाकर रखा था। इसके बाद भी बेटे को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी आरोप में जितेंद्र को पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी राहुल और उसका साथी राजू भागने में सफल हो गया। इनकी तलाश की जा रही है।
- शराब पिलाकर चुराए थे अधेड़ के 50 हजार रुपये