फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने दुपट्टे से लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में सोमवार की सुबह एक किसान ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अयाह गांव निवासी रेवतीराम (40) पुत्र सूरजदीन पत्नी के साथ परिवार से अलग रहते थे। रविवार की रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद सो गए। रविवार की सुबह पत्नी सुधा जंगल की ओर नित्य क्रिया करने चली गई। वह लौटी तो घर के अंदर कोठरी की धन्नी में दुपट्टे के सहारे पति को फांसी पर लटके देखा। कोठरी का

दरवाजा खुला होने से लोगों ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा। रेवतीराम के भाई रूपनारायण की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में खुदकुशी की बात ही सामने आ रही है। परिजन न तो कोई आरोप लगा रहे हैं और नहीं खुदकुशी की वजह बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का शव घर में फंदे से लटका मिला
क्रासर----
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
-----

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें