फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन में टोकाटाकी पर ठेकेदार को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मिट्टी खनन में टोकाटाकी करने पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने भट्ठा मजदूरों के ठेकेदार को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। उसका किसी नर्सिंगहोम में इलाज हो रहा है। गोली सीने में लगी है।

बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के बंसखा गांव निवासी दादूराम (50) भट्ठा मजदूरों का ठेकेदार है। कई साल से बहुआ इलाके में मुकेश सिंह के भट्ठे पर काम करते हैं। साथ में दामाद राजेंद्र और बेटी चंदनिया भी रहती है।
विज्ञापन


भट्ठे की ईंट पथाई का काम गाजीपुर थाने के अयाह में होता है। अयाह में रात करीब डेढ़ बजे वह झोपड़ी से लघुशंका को बाहर आए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने घेरकर गोली मार दी और भाग निकले। चीख पुकार सुनकर दामाद राजेंद्र और बेटी पहुंची। सूचना पर भट्ठा मालिक मुकेश सिंह भी आ गए। पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल लाए। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक ने बताया कि दूसरे भट्ठे के जेसीबी चालक और मुनीम से अयाह में मिट्टी खुदाई के दौरान टोकाटाकी पर विवाद हुआ था। दूसरे भट्ठे वाले अवैध तरीके से मिट्टी खोदना चाह रहे थे। उन्हीं लोगों से दादूराम का विवाद हुआ था। इसके अलावा कोई रंजिश नहीं है। शाह चौकी इंचार्ज अशीष सिंह ने बताया कि दूसरे भट्ठे के कर्मचारियों से विवाद की छानबीन कराई जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।

मिट्टी खनन में ठेकेदार को गोली मारी
दूसरे भट्ठे के कर्मियों से हुआ था विवाद, बांदा जिले का निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें