फतेहपुर। बांदा टांडा मार्ग पर नहर पुल से बरामद शव की हत्या कर फेंकने की आशंका है, मगर इसकी कोई पुष्टि नहीं है। तीन दिन पहले मिले शव का पुलिस नर कंकाल मानकर जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला शरीर से अलग बताया गया है, लेकिन हत्या की पुष्टि नहीं है। डाक्टरों ने शव के अवशेष और विसरा को जांच के लिए भेजा है।
बांदा टांडा मार्ग पर गाजीपुर थाने के शाह चौकी क्षेत्र केवई गांव के पास फतहवा नहर पुलिया है। पुलिया में रविवार को बोरी में शव मिला था। युवक की उम्र 45 साल व वह गले में कंठी माला पहने था। आसमानी रंग की अंडरवियर शरीर पर थी। पुलिस ने पहचान के लिए तीन दिन तक शव रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का गला शरीर से अलग मिला है। शव करीब दस दिन पहले का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गले की खाल धारदार हथियार से कटने की पुष्टि नहीं हो सकी है। विसरा और शरीर के अवशेष जांच के लिए भेजे गए हैं। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मौत की स्थित स्पष्ट नहीं है। लैब की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सकों ने कहा, धारदार हथियार से गला कटने की पुष्टि नहीं
बोरे में नहर पुल से बरामद हुआ था शव, तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो