फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस के ड्राइवर के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस के चालक के घर चोरी
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अब्दुल गनी इलाके में जिला अस्पताल के सीएमएस के ड्राइवर अजय कुमार के घर चोरी हो गई। चोर बक्से को खाली कर घर के पीछे छोड़ गए। बक्सा देखकर इलाकाई लोगों ने उन्हें खबर दी। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोतवाली से सटे कटरा अब्दुलगनी मोहल्ले में अजय कुमार परिवार के साथ रहते हैं। इन्होंने बताया कि परिवार के लोग रात को सो गए थे। पीछे की दीवार बारिश के कारण गिर चुकी है। चोर इसी रास्ते से कमरों तक पहुंच गए। यह कमरे से बक्सा उठा ले गए। बक्से में सोने, चांदी के जेवर और बर्तन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने सुबह बक्सा घर के पीछे पड़े होने की सूचना दी। तभी भाई का मोबाइल चोरी होने की जानकारी हुई। करीब तीस हजार का सामान चोरी हुआ है। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

- पड़ोसियों ने बक्सा पड़ा देखकर दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें