मवेशियों से भरी पिकअप सहित तीन को पकड़ा
फतेहपुर(ब्यूरो)। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में पुलिस ने मवेशियों से लदी पिकअप शनिवार को पकड़ी है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पिकअप को पांच मवेशी क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाते वक्त पकड़ा गया है। आरोपी अखिलेश यादव पुत्र छेदीलाल निवासी मुगुस, थाना तिंदवारी, बांदा, बब्बू पुत्र श्यामलाल भट्ट निवासी परारायाब थाना आदमपुर, कानपुर, अर्जुन भट्ट पुत्र बंशीलाल निवासी तपनी थाना ललौली को गिरफ्तार किया गया है।
- पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की