मुंशी हत्याकांड में दो वकील समेत तीन नामजद
फतेहपुर। कचहरी कैंपस में मुंशी राम सिंह(75) की मौत के मामले में एक माह बाद पुलिस ने दो वकील समेत तीन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
थरियांव थाने के अरबपुर गांव निवासी राम सिंह कलक्ट्रेट कैंपस में एक वकील के मुंशी थे। यह कैंपस में ही रुका करते थे। संदिग्ध हालातों में इन्हें 15 जून को चोट आई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मुंशी की मौत हो गई थी।
बेटे राकेश ने दो वकीलों पर पिता को पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में गाजीपुर थाने के केवई गांव निवासी प्रमोद कुमार दीक्षित व हुसैनगंज के मथैयापुर गांव निवासी अभय प्रताप सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है।
कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी का कहना है कि राकेश का आरोप है कि उसके पिता को जबरदस्ती आरोपी शराब पिला रहे थे। पीने से मना करने पर वकील प्रमोद और अभय ने पिटाई कर दी। इससे मौत हो गई।
- 15 जून को कचहरी कैंपस में हुई थी घटना