फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भंग, वाहन भी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव स भंग कर दिया। इनका सरकारी वाहन भी जमा करा लिया गया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि विंग में गुटबाजी के चलते कदम उठाया गया है। हालांकि किरकिरी से बचने के लिए पुलिस अफसर चुनावी ड्यूटी प्रभावित होने को वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडेय व चार कांस्टेबल को चुनाव सेल में आमद कराने के आदेश दिए गए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिस कर्मियों को विशेष चुनाव ड्यूटी कार्य में लगाया गया है। प्रभारी स्वॉट टीम के वाहन को तत्काल पुलिस लाइन में जमा कराया जाए। क्राइम

कंट्रोल की इस खास टीम को पहली बार चुनाव की विशेष ड्यूटी के नाम पर लगाया गया है। वह भी जब जिले में मतदान खत्म हो गया यानी सांप का बाकी हिस्सा निकल गया केवल पूंछ निकलनी बाकी है। बीते तमाम चुनाव में टीम के साथ कभी भी छेड़छाड़ नहीं की गई। इन हालातों में सवाल उठना लाजिमी है। पुलिस की चुनाव ड्यूटी का
विज्ञापन


खाका पहले चरण से ही तय हो जाता है। पुलिस महकमे में चर्चा रही कि टीम सट्टेबाजों पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान धरपकड़ में कहीं खेल तो नहीं उजागर हो गया। स्वॉट और एक सहायक टीम के बीच करीब दो माह से गुटबाजी की रस्साकसी तेज है। दोनों टीमें गुटों में बंटी हुई है। स्वॉट इन दिनों मैनुअली वर्क के भरोसे चल

रही थी। वहीं सहायक टीम के नतीजे लगातार सिफर आ रहे थे। सहायक टीम को स्वॉट टीम की दूरी अच्छी नहीं लग रही थी। चर्चा यह भी है कि टीमों में वसूली को लेकर भी प्रतिस्पर्द्धा का माहौल था। सहायक टीम के एक दागी पुलिस कर्मी के ताना बाना बुनने के बाद स्वॉट टीम को भंग किया गया, ऐसी भी चर्चा है। नई टीम का मतगणना के

बाद गठन हो सकता है। जिसमें एक दरोगा प्रभारी बनने की चाहत में दौड़ लगाना शुरू कर दिए हैं। जिले के थानेदारों का हाल बेहाल पड़ा है। कई महीनों से लगातार थाने की मलाईदार कुर्सियों में जमे हैं। गुडवर्क के नाम पर उनके पास शराब, तमंचे, वांछित, वारंटी पकड़ने के अलावा कुछ भी नहीं है। महीनों से ज्यादातर थानेदार मजबूत गुडवर्क के साथ अपना खाता भी नहीं खोल पाए है। टीमों का सही तालमेल न होने से क्राइम कंट्रोल व्यवस्था चरमराई है। एसपी पीआरओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सातवें चरण की ड्यूटी के लिए टीम को स्थगित किया गया है। चुनाव बाद टीम बहाल होगी।

क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भंग
पुलिस अफसर चुनावी ड्यूटी प्रभावित होने को वजह बता रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो

दूल्हे के मोबाइल में भेजी प्रेमिका की फोटो, शादी टूटी
थाने में पूरे दिन चली पंचायत, 12 मई को आनी थी बरात
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर (फतेहपुर)। शादी के ठीक चार दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका (दुल्हन) को गोद में बैठाने का फोटो दूल्हे को भेज दिया। यह देखते ही लड़के पक्ष ने बरात लेकर आने से मना कर दिया। शादी टूटने पर मामला शनिवार को थाने पहुंचा। थाने में पंचायत के बाद पुलिस ने वर-वधू और प्रेमी को दो दिन का समय दिया है। कौन-किससे- किन हालातों में शादी करेगा यह आपसी सहमति में तय होगा।
मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवती की शादी थानाक्षेत्र के ही एक गांव में तय हुई थी। शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी। 12 मई रविवार को बरात आनी थी। लड़के पक्ष ने गुरुवार को वधू के घर आकर शादी से इंकार किया। उन्होंने वधू का प्रेम प्रसंग होना बताया। मामला शनिवार को थाने पहुंचा। पुलिस प्रेमी को पकड़ लाई। प्रेमिका भी प्रेमी से खूब झगड़ी। प्रेमी पर आरोप लगाया कि पहले वह उसके साथ जाने को तैयार थी। तब नहीं ले गया। अब उसकी शादी तुड़वा रहा है। दूसरी ओर अब प्रेमी ने शादी का प्रस्ताव रखा है। लड़का पक्ष बरात लेकर आने को राजी नहीं हुआ। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि प्रेमी को प्रेमिका ने ही वर का व्हाट्सएप नंबर दिया था। जिसमें प्रेमी ने फोटो डाली है। पक्षों ने दो दिन का मौका मांगा है। लड़की दोनों में किसी एक से शादी को तैयार है। जिस पक्ष से समझौता होगा उससे शादी करेंगे।

शादी से लड़के ने किया इंकार
किशनपुर। थाना क्षेत्र में एक और शादी से इंकार किए जाने का मामला आया है। करीब एक साल पहले शादी तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। अब पक्षों के बीच शादी की तारीख तय करने की बातचीत हुई। अब लड़के ने शादी से इंकार किया है। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें