फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर मोबाइल शॉप में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मोबाइल शॉप की दीवार में सेंध लगाकर चोर सोमवार की रात नगदी समेत माल उड़ा ले गए। घटना से इलाकाई व्यापारियों में हड़कंप रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर छानबीन करने पहुंची। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अरबाज खान की मोबाइल शॉप की दुकान है। वह मंगलवार को दुकान खोलने पहुंचा। दुकान खोलते ही उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था। पीछे लोहे की चादर कटी हुई थी। अरबाज ने बताया कि चोर दुकान की गोल्लक का ताला तोड़कर 35 सौ रुपये, एक लैपटाप, तीन मोबाइल सेट समेत हजारों का माल चुरा ले गए हैं। करीब 50 हजार का माल चोरी हुआ है। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें