फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देश भेजने के नाम पर 16 युवकों से ठगी

Mon, 18 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। खाड़ी देश भेजने के नाम पर कबूतरबाजों ने बकेवर के 16 युवकाें से 18 लाख 97 हजार रुपये की ठगी की है। ठगी का आरोप कानपुर और दिल्ली के दो आरोपियों पर है। आरोपियों ने फर्जी हवाई टिकट तक थमा दिया। करीब छह माह से पीड़ित भटक रहे हैं। बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई निवासी मोहम्मद नईम ने दिल्ली कमिश्नर, कानपुर एसएसपी व फतेहपुर एसपी से शिकायत की है। मोहम्मद नईम ने बताया कि वे कस्बे में ट्रेवेल्स एजेंसी चलाते हैं। दुकान से ई-रेलवे और हवाई जहाज यात्रा के टिकट रिजर्वेशन का काम करते हैं। उनकी दुकान में नवंबर 2015 में कानपुर बेकनगंज का एक युवक आया था। वह भी कानपुर स्वरूपनगर इलाके में यही काम करता है। उसने अपनी फर्म के जरिये लोगों को विदेश काम के लिए भेजने को राजी किया। वह उसे दिल्ली न्यू खानपुर देवली रोड मार्बल गली ले गया।
विज्ञापन


वहां एक शख्स से मुलाकात कराई। उसने खुद की फर्म को विदेश मंत्रालय से रजिस्टर्ड बताया और अरब देशों से काम के लिए युवकों को भेजने वाला बताया। उसके पास दिसंबर में दिल्ली वाले शख्स का फोन आया कि कतर और ओमान से ट्रालीमैन पद की पर 50 नौकरियों आने की जानकारी दी। इसके बाद कानपुर वाला शख्स दुकान पर आया और अपने घर कानपुर लिवा ले गया। वहां रुपयों की गारंटी ली। इसके बाद मार्च 2016 में उसने 16 लड़कों का तीन किश्तों में 18 लाख 97 हजार रुपया लिया। 25 मार्च को ईमेल पर दिल्ली से हवाई यात्रा का टिकट आया। वह दिल्ली हवाई अड्डे टर्मिनल थ्री में लड़कों को लेकर पहुंचा। वहां टिकट फर्जी होने पर पकड़े गए। उसने कानपुर वाले से बात की तो दूसरे टिकट इंतजाम कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद से लगातार आरोपी उसे टरकाए हुए हैं। कानपुर वाले का कहना है कि दिल्ली वाले ने वीजा, टिकट दिया था वह ई सिस्टम में दिखाई पड़ रहा था। ऐन मौके पर सारे लड़कों का कैं सिल हो गया था। उनके, नईम और बरेली जिले के शहजाद के रुपये फंसे हुए हैं। वह खुद दिल्ली वाले शख्स के पास सोमवार की रात दिल्ली जा रहे हैं। जल्द ही रुपयों का इंतजाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें