फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में मिट्टी खनन करते पकड़े वाहन फिर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे अवैैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। ट्रैक्टर, जेसीबी पकड़े गए। जुर्माने के बाद वाहन छोड़ दिए गए।
विज्ञापन


पधारा गांव में जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन होने की सूचना ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को रात को फोन पर दी। अधिकारियों के निर्देश पर बकेवर थानेदार संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। जेसीबी, ट्रैक्टर पकड़े। पांच लोगों को पुलिस थाने ले गया। थानेदार के पास रसूखदार लोगों के फोन पहुंचने लगे। थाने में जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को

पुलिस ने आनन फानन में सीज कर दिया। कछ देर बाद अधिकारियों के फोन थानेदार के पास वाहनों और लोगों को छोड़ने के पहुंचने लगे। करीब रात के 12 बजे थानेदार चालान की कार्रवाई लेकर बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी के पास पहुंचे। मामूली जुर्माना के बाद वाहनों को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें