फतेहपुर। रेलवे फ्रेट कोरीडोर के इंजीनियर के हत्यारे शूटर पुलिस को 12 घंटे की रिमांड मिली है। सीजेएम पारुल श्रीवास्तव की कोर्ट ने सोमवार की शाम थरियांव पुलिस की मांग पर रिमांड पर देने की अर्जी स्वीकार कर ली है। पुलिस मंगलवार की सुबह शूटर को जेल से बाहर निकालेगी।
फिरोजाबाद जिले से शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी इंजीनियर अजय कुमार सिंह की 14 मई को रेलवे साइट एकारी प्लांट जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की छानबीन में फिरोजाबाद के हनुमान गंज निवासी ठेकेदार आयुष शर्मा घटना का मास्टरमांइड निकला था। ठेकेदार का गुर्गा इयावा जिले के
जसवंतनगर निवासी चालक मनीष जाधव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। शहर के मऊ निवासी लंबू और खागा कोतवाली क्षत्र के पांभीपुर निवासी मुखिया को पुलिस गिरफ्तार कर जेला भेजा था। अभी तक फिरोजाबाद के दक्षिणी थाना क्षेत्र निवासी सुनील जाधव और ठेकेदार पुलिस पकड़ से बाहर हैं। एसपी कैलास सिंह ने बताया कि
पुलिस ने सोमवार को सुबह सीजेएम कोर्ट में शूटर को पुलिस रिमांड में भेजने की अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने मंगलवार की सुबह से 12 घंटे के लिए रिमांड में देने की अर्जी स्वीकार कर ली है। एसी ने बताया कि सुबह शूटर को पुलिस जेल से रिमांड में ले लेगी और शाम को दाखिल कर देगी।
इंजीनियर हत्याकांड: 12 घंटे की रिमांड पर मिला शूटर
-आज सुबह जेल से पुलिस निकालेगी बाहर
अमर उजाला ब्यूरो