फतेहपुर। देवलान मौरंग घाट में खनन निदेशक की छापेमारी के बाद दूसरी खदानों में बुधवार को शासन की टीम ने औचक छापेमारी कर स्थलीय जांच पड़ताल की । खदानों की जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
खनन निदेशक डाक्टर रोशन जैकब ने मंगलवार को औचक छापेमारी में देवलान मौरंग घाट में अवैध खनन पकड़ा था। उन्होंने जिले की सारी खदानों की जांच के निर्देश दिए हैं। निदेशक के निर्देश पर लखनऊ से
भूवैज्ञानिक/मुख्य खनन अधिकारी जेपी सिंह टीम के साथ पहुंचे। जिला खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता के साथ कोर्रा खंड चार पहुंचे। कोर्रा तीन, ओती, अढ़ावल दो, अढ़ावल तीन, बारा मौरंग खदान का औचक निरीक्षण किया। खदानों में ओवरलोडिंग, अवैध खनन, पोकलैंड, एलएनटी मशीनों के दुरुपयोग का छानबीन की है। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि टीम जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।