फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से एक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोडर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन


चौडगरा। कल्यानपुर थाने के पहरवापुर गांव के पास शुक्रवार की रात लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो साथी घायल हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

मृतक की पहचान पुलिस ने कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हरदौलपुर निवासी संतोष मिश्र के बेटे विपिन(25) के रूप में की है। घायल साथी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली निवासी निर्भय तिवारी उर्फ छोटू और राजस्थान प्रांत के गुहाना जिले के झुनझुन निवासी विक्रम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्भय ने बताया कि वह लोग चौडगरा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। साथी विपिन और विक्रम बाइक से उसे छोड़ने गांव जा रहे थे। तभी पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। कोतवाल एके तिवारी ने बताया कि हादसे की विपिन के परिजनों को खबर दी गई है। बाकी घायल सीएचसी में भर्ती कराए गए हैं। लोडर की तलाश की जा रही है।

- दो घायल, चौडगरा बिंदकी मार्ग पर हुई दुर्घटना, हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें