आवास फर्जीवाड़ा मामले में रिपोर्ट दर्ज
फतेहपुर। इंदिरा आवास योजना में 45 लोगों को चूना लगाने वाले आरोपी के खिलाफ हथगाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिलने पर सीधे एफआईआर कराने का निर्णय लिया गया है।
हथगाम ब्लाक के शाहपीरपुर गांव में वर्ष 2014-15 में इंदिरा आवासों में (अब प्रधानमंत्री आवास) फर्जीवाड़ा करने का मामला सामाने आया था। गांव के 45 लाभार्थियों के आवास मंजूर हुए थे।
गांव के शाहिद हसन के कई लोगों की आईडी बदल कर बैंक में खाता खुलवा लिए। शाहिद लाभार्थियों की बैंक पासबुक अपने पास रखे हुए था। एसडीएम खागा व खंड विकास अधिकारी हथगाम ने जांच के दौरान मामला सही पाया। जांच टीम ने लाभार्थियों के बयान दर्ज कर हथगाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मकीर्ति चौधरी की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। छानबीन की जा रही है।
- पीएम आवास में धांधली पर सीधे होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो