फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के सामने से भाभी को ले उड़ा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर के सामने भाभी को ले उड़ा बाइक सवार
विज्ञापन


जाफ रगंज। थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव में बाइक सवार नौकरी का झांसा देकर महिला को देवर के सामने से लेकर चला गया। महिला से लूट करने के बाद हाईवे पर छोड़कर भाग गया। पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

गजईपुर गांव के एक युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। इनके घर शनिवार को एक रिश्तेदार बाइक सवार साथी को लेकर पहुंचा था। बाइक सवार ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए जल्दी सारे दस्तावेज लेकर आवेदन करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक ने बताया कि उसकी पहुंच केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तक है। उसने आवेदन के लिए बिंदकी चलने के लिए कहा। महिला देवर संग बिंदकी पहुंची। यहां युवक ने आवेदन का झांसा देकर देवर को बाइक से उतार दिया। वह कुछ ही मिनट में वापस आने की बात कहक र महिला को ले गया।

घटना की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। यह लोग रिश्तेदार को पकड़ कर आरोपी के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी। महिला देर रात को अपने घर पहुंच गई। उसने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक मोबाइल व जेवर लूटकर भाग गया। वह किसी तरह घर पहुंची है।
विज्ञापन


एसएचओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि वह ऐसे किसी शख्स को नहीं जानती हैं। कई लोग प्रार्थना पत्र व शिकायती पत्र देने आते हैं। सभी को पहचान पाना मुश्किल होता है।

- कुछ घंटे बाद ही महिला को हाईवे पर छोड़कर भागा, लूटपाट किए जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें