फतेहपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला शहर कोतवाली की राधानगर चौकी क्षेत्र का है। आरोपी किशोरी को डेढ़ माह पहले अपहरण कर कानपुर ले जाया गया था। करीब सवा माह बाद वह लौटी। किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बबलू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म