फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई, बहन को पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बाइक सवार ने साइकिल सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। दोनों के विरोध करने पर बाइक सवार ने मारपीट भी की। महिला ने बीस हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया।

कल्यानपुर थाने के कोरसम गांव निवासी अरुण की पत्नी चेतना अपने भाई छोटेलाल के साथ साइकिल से जा रही थी। पहरवापुर के पास कोरसम गांव के बाइक पर सवार बबलू से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू ने भाई-बहन को पीट दिया। सौ नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों को थाने पहुंचाया। चेतना ने बताया कि उसका भाई सीताराम हैलट में भर्ती है। वह कानपुर इलाज के लिए 20 हजार रुपये लेकर निकली थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके रुपये लूट लिए। एसओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भाई-बहन को पीटा, लूट का आरोप
हैलट में भर्ती भाई के लिए रुपये लेकर जा रही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें