बिंदकी। पड़ोसी के घर के सामने निर्माण सामग्री रखने पर दो परिवारों में विवाद हो गया। मारपीट, पथराव में पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को सीएचसी भेजा।
नगर के मोहल्ला कजियाना में पूर्व सभासद पप्पू शाह अपना घर बनवा रहे हैं। उन्होंने प्रयोग की जाने वाली सामग्री पड़ोसी कबाड़ कारोबारी अंजन के घर के सामने गिरवा दी। इस वजह से दोनों के बीच शुक्रवार सुबह कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट और पथराव होने लगा। दोनों लोगों के समर्थन
में उन्हें जानने वाले भी आ गए। घटना में पप्पू शाह के पक्ष से कल्लू की पत्नी टीपू, पप्पू की पत्नी मोशना, पप्पू शाह व मोईन की पत्नी रूबी घायल हुई। वही दूसरे पक्ष से अंजन की पत्नी गुड़िया, बचऊ की पत्नी निशा, मोहम्मद कसारे का बेटा तौफीक घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब झगड़ा शांत हो पाया। पुलिस दोनों पक्ष के लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज की और मेडिकल के लिए भेजा। कस्बा इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने बताया कि घर के सामने सहन को लेकर विवाद हुआ। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व सभासद व पड़ोसी में मारपीट, पथराव
- पांच महिलाओं समेत सात घायल
- घर के सामने निर्माण सामग्री रखने पर हुआ वािवाद
अमर उजाला ब्यूरो