फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के बेटे की शराब पीने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटेलाल का पुरवा गांव में बुधवार की रात शराब पीकर घर पहुंचे युवक की मौत हो गई। गांव अवैध शराब के धंधे का गढ़ माना जाता है। हालांकि पुलिस बीमारी से मौत की बात कह रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी रमेश चंद्र गिहार का बेटा विवेक कुमार (17) घर से दोस्तों के साथ बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे निकला था। वह रात करीब साढ़े आठ बजे घर पहुंचा। पिता रमेश चंद्र ने बताया कि रात बेटे की हालत बिगड़ने लगी। लगातार उल्टी होने से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल को रेफर किया गया। यहां

डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से विवेक की मां सुनीता, बहन पूनम का हाल बेहाल हो गया। उससे एक छोटा भाई विकास है। परिजनों ने बताया कि विवेक हाईस्कूल का छात्र था, लेकिन परीक्षा में नहीं बैठा था। पिता गांव में सफाईकर्मी है। ड्यूटी इन दिनों गोशाला शिवराजपुर में लगी है। वह बुधवार की शाम घर आया था। पिता का
विज्ञापन


आरोप है कि शराब पीने से बेटे की जान गई है। कोतवाल एपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। गांव में कई अवैध शराब के ठिकाने हैं। गांव में कई बार शराब भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। विवेक की मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है। बिंदकी आबकारी निरीक्षक शंकर पाल का कहना है कि जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत नहीं होती है। कई लोग शराब की चपेट में आते हैं। अत्यधिक शराब पीने से जरूर मौत हो सकती है।
फोटो संख्या एवं परिचय
9- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन

शराब पीकर घर पहुंचे युवक की मौत
बंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटेलाल का पुरवा गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो



नवविवाहिता ने लगा ली आग
दस माह पहले हुई थी शादी, पड़ोसी की घर जाने से मना करने पर उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पड़ोसी के घर जाने से रोकने पर नवविवाहिता ने बुधवार की रात आग लगा ली। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत चिंताजनक बनी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बेरुईहार निवासी केशवलाल की बेटी मनीषा देवी (20) की दस माह पहले मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी मिथुन से शादी हुई थी। मिथुन ने बताया कि पड़ोस में परिवारिक सोनू का घर है। उनसे किसी बात पर नोकझोंक हो गई थी। सोनू ने उसके परिवार के किसी भी सदस्य को घर आने मना किया था। इसके बाद भी पत्नी मनीषा उनके घर में लगी चारा मशीन में चारा काटने गई थी। वह मजदूरी कर बुधवार रात लौटा था। इसका पता लगने पर पत्नी को फटकार लगाई थी। मिथुन ने बताया कि रात को परिवार के लोगों के साथ अलाव ताप रहे थे। तभी रात दस बजे पत्नी ने रसोई घर में आग लगा ली। चीख पुकार मचाती रसोई से बाहर आई। उसे दौड़कर बचाया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तक किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें