फतेहपुर। आरपीएफ ने रविवार को दिल्ली से भागे एक छात्र को यहां रेलवे स्टेशन मेें पकड़ लिया। उससे पूछताछ में मिले मोबाइल नबंर पर परिजनों से संपर्क किया। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार प्रांत के अररिया जिला के नसीम उद्दीन का पुत्र अबूसहमा दिल्ली मदरसा में पढ़ाई करता है। मदरसा से भाग कर वह फतेहपुर स्टेशन में उतर गया। उप निरीक्षक एलपी यादव उसे देख का आरपीएफ थाने ले आए। उससे मोबाइल नंबर बताया उसमें संपर्क किया गया तो चचेरे भाई मोहम्मद मंजर से बात हुई। तो उन्होंने पूरी जानकारी दी। भाई को लेने बिहार से आ रहे हैं। ब्यूरो
मदरसा से भागे छात्र को आरपीएफ ने पकड़ा