हुसैनगंज। थाना के मकनपुर गांव में शनिवार को भोर पहर बिजली के शार्ट शर्किट से किराना की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार संदीप साहू शुक्रवार की शाम नौ बजे दुकान बंदकर घर चला गया था। सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। तो दरवाजे से अंदर झांक कर देखा तो आग सुलग रही थी। तब दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार संदीप साहू ने दुकान खोल कर देखा तो पूरा सामान जलकर राख हो गया था। दुकानदार ने बताया कि किराना का पूरा सामान जल गया है। ब्यूरो