फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। सरकारी राशन की दुकान से राशन लेकर घर जा रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के मदुरी गांव निवासी सुंदर के बेटे सुरेश(45) बकेवर में अपनी बहन के घर में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह साइकिल से बकेवर से मदुरी गांव राशन लेने गए थे। लौटते समय जहानाबाद में एक ढाबे के पास मुगल मार्ग हाईवे पर चिल्ली की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर आई, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर के दो बेटियां और चार बेटे हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें