फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। श्यामपुर गांव के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। यह देख ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग भाग गए। चालक ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। किसान के भांजे ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी छोटका का बेटा रमाकांत (40) रविवार को गांव के बउआ तिवारी के साथ बाइक से मऊदेव चौराहे पर खाद लेने गया था। तीन बोरी खाद खरीदने के बाद उसने गांव के ही हरिशंकर यादव के ट्रैक्टर ट्राली में रखवा दिया। इसके बाद बाइक सवार बउआ तिवारी को यह कहकर गांव भेज दिया कि

वह ट्रैक्टर से आ जाएगा। ट्रैक्टर में चालक के अलावा पहले से ही गांव के महेंद्र और मथलू बैठे थे। ट्रैक्टर जैसे ही श्यामपुर गांव पहुंचा, रमाकांत ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। यह देख ट्रैक्टर पर सवार बाकी दो लोग भाग गए। चालक ने ट्रैक्टर किनारे खड़ा कर रमाकांत को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने मोबाइल पर रमाकांत के परिजनों को सूचना दी। सोमवार की सुबह मृतक के भांजे कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी पवन ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष चिरंजीव मोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-12-मृतक रमाकांत के घर के बाहर लगी भीड़। अमर उजाला

ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत
क्रासर----
खाद लेकर लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें