असोथर। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी सुरक्षित प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद हालत गंभीर होने पर एक जच्चा बच्चा की मौत हो गई। बहुआ के रहने वाले सुरेश की पत्नी बिजमा गर्भवती थी। महिला अपने मायके असोथर में थी। प्रसव पीड़ा बढने पर परिजन पहले महिला को असोथर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए। यहां पर बीती रात प्रसव कराया गया। लेकिन बाद में हालत गंभीर होने पर जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। वहीं महिला सीएमएस डा. रेखारानी ने घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी डाक्टर से जानकारी ली गई। इस नाम की किसी महिला का प्रसव अस्पताल में नहीं हुआ।
प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा की मौत
- असोथर स्वास्थ्य केंद्र से किया था रेफर
अमर उजाला ब्यूरो