फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थरियांव(फतेहपुर)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में गुरुवार को आग से जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के खातिर प्रताड़ित करने और जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रामबाग निवासी छेदीलाल की बेटी कंचन देवी की आठ साल पहले शादी थरियांव थाने के बहरामपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार गुप्ता से हुई थी। सात साल की एक बेटी गुड़िया है। देवेंद्र का कहना है कि वह चाट का ठेला लगाने बहरामपुर क्रासिंग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर कंचन आग से झुलस गई। वह जलते हुए बचाने की चीख पुकार मचाते बाहर निकली। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई। सूचना पर वह घर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय पत्नी की मौत हो गई। देवेंद्र ने बताया कि घर में खाना पकाते वक्त हादसा हुआ। उसने खुद मायके पक्ष को सूचना दी। देर शाम मायके से लोग थाने पहुंचे। उन लोगों ने जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया।

कार्यवाहक एसओ जेपी यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें