फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। तेज रफ्तार पिकअप ने शनिवार शाम बाइक सवार को टक्कर मार दी। पीएचसी में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसवां निवासी बिरजू का बेटा भानु प्रताप (28) बहन कलुई के गांव उदईन कौशांबी से मिलकर घर लौट रहा था। धाता थाना के केटमई गांव के पास शनिवार शाम धाता से खागा की ओर जा रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। हादसा देख आसपास

के लोग पहुंचे। पुलिस एंबुलेंस से पीएचसी लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे ज्ञानू, मदन, छंगू हैं। तीन साल पहले उसकी मालती से शादी हुई थी। एक दो साल की बेटी शिवानी है। इन दिनों पत्नी गर्भवती है। परिजनों ने बताया कि बनारस में एक वकील के साथ काम करता था। करीब छह माह पहले गांव आया था। तब से गांव में खेतीबाड़ी का काम संभालता रहा है।
विज्ञापन


बाग में आग लगने से कई फलदार पेड़ जले
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई गांव के पूर्व विधायक अनिल सिंह की बाग में रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। बाग करीब 16 बीघा में है। सफेदा, आम समेत कई फलदार पेड़ हैं। माइनर किनारे से खरपतवार में लगी आग पेड़ों तक पहुंच गई। पड़ोसी कामता पासवान की बाग के पेड़ भी चपेट में आ गए हैं।
ब्यूरो

फोटो संख्या एवं परिचय
37- आग बुझाने पहुंची दमकल टीम
मशीन की चिंगारी से सात बीघा गेहूं जला
चौडगरा। मलवां विकासखंड के अलीपुर गांव में शनिवार को भूसा बनवा रहे किसान के खेत में मशीन की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के चलते आग लग गई। खेत में सात बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। जिसे दमकल की मदद से बुझाया गया। खेत में धंसने से दमकल भी फंस गई। बाद में उसे बाहर निकाला गया।
मौहार गांव के किसान राजपूत सिंह जिनकी जमीन अलीपुर गांव में है। गेहूं कट जाने के बाद भूसा बनाने वाली मशीन से दोपहर में भूसा बनवा रहे थे। मशीन में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। मौहार निवासी उमाशंकर अवस्थी के साढ़े चार बीघा,व कोरसम निवासी सुरेंद्र पाल सिंह के तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। आग से आसपास के ग्रामीण किसानों ने नहर के सहारे आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। दो घंटे बाद दमकल की मदद से आग बुझाई गई। क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश दुबे मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

बोलेरो सवारों ने बकरियां चुराई
जोनिहा। बिंदकी कोतवाली कोरवां गांव से बोलेरो सवार शुक्रवार रात किसान की बकरियां चुराकर फरार हो गए। इस बीच पीड़ित परिवार की नींद खुली। उसने पुलिस को सूचना देकर बोलेरो का पीछा किया। आरोपी भागने में सफल हो गए। गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि रात को बोलेरो सवार दरवाजे से पांच बकरियां खोलकर ले गए हैं। बकरियों के बच्चों का शोर होने पर नींद खुली। बोलेरो सवारों को देखकर शोर मचाया। तभी बोलेरो सवार भाग निकले। चौकी इंचार्ज रमाकांत गिरि ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें