फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीओ सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। आरपीएफ ने मंगलवार को जीओ सुपरवाइजर पर रेलवे एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बिना परमीशन के रेलवे क्षेत्र में खुदाई करने और सिग्नल की केबल काटने का आरोप है। इससे ट्रेनें खड़ी हो गई थी। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात को बिंदकी रोड स्टेशन के पास जीओ कंपनी की केबल बिछाई जा रही है। जीओ सुपरवाइजर महेंद्र कुमार ने बिना परमीशन के रेलवे क्षेत्र में खुदाई करा दी। इससे सिग्नल की केबल कट गई और दो घंटे तक अप, डाउन की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। मथुरा, महाबोधि, सियालदह समेत पांच ट्रेनें दो घंटा मेन लाइन पर खड़ी रहीं। सुपरवाइजर महेंद्र कुमार बस्ती जिला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ने सीसी टीवी चोरी का दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर। रिजर्वेशन आफिस से रविवार की रात चोर सीसी टीवी चोरी कर ले गए। मुख्य रिजर्वेशन लिपिक एके सोनकर की तहरीर पर आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें