फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्चे की मौत
विज्ञापन


फतेहपुर। थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव में बुधवार को झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से दस माह के बच्चे की मौत हो गई। झोलाछाप के भाग जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिठौरा गांव निवासी राजकुमार अपने 10 माह के बेटे दीपक को गांव में संचालित क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। दीपक के शरीर में गांठ थी। दीपक के चाचा रामकुमार ने बताया कि गांठ निकाल देने के लिए झोलाछाप से बात की।
विज्ञापन


इसके बाद उसने तीन इंजेक्शन दीपक को लगाए। इंजेक्शन के रिएक्शन से उसका शरीर काला पड़ने लगा। यह देखकर परिजन परेशान हो गए। कुछ ही देर में बच्चे की सांसें थम गईं। तभी झोलाछाप मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- झोलाछाप क्लीनिक में ताला जड़कर भागा, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें