फतेहपुर। जाफरगंज थाने के मऊदेव निवासी प्रदीप सिंह बुलेट बाइक से दवा लेने 11 नवंबर को जा रहे थे। गोपालपुर मोड़ के पास सदना पब्लिक स्कूल चांदपुर की की वैन ने बुलेट में टक्कर मार दी। वैन चालक चांदपुर निवासी अमित उर्फ रुद्र प्रताप चला रहा था। वैन में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वैन में बच्चे भी सवार थे। इसके बाद भी तेज रफ्तार में वैन लापरवाही से चलाते हुए चालक ने टक्कर मारी है। घायल के भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)