फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 65 हजार की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। जमीन गिरवी रखने के बहाने तीन लोगों से 1.65 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। उन लोगों को जमीन भी नहीं दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छिछनी गांव निवासी रामदेव शुक्ला ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि गांव के शिवकरन सिंह ने दो साल पहले खेत गिरवी रखने की बात कही थी। बातचीत के बाद शिवकरन को 1.65 लाख रुपये रामदेव, सुशील शुक्ला, प्रभा शुक्ला ने दिए थे।
रामदेव का आरोप है कि रुपये लेने के बाद खेत शिवकरन ने नहीं दिया। वह बराबर खेत की जुताई करता रहा। रुपये मांगने पर देने से इन्कार कर दिया। मामले की थाने में पंचायत हुई। थाने में लिखित समझौते में दिसंबर 2021 को रुपये लौटाने की बात कही। उसके बाद भी रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत की। उसके बाद थाने में 17 अक्तूबर को रुपये देने का वादा किया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें