फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएए कार्यालय में दो लिपिक भिड़े, समझाने पर मामला शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीएसए कार्यालय मंगलवार को अखाड़ा बन गया। पत्र लिखने को लेकर दो लिपिक भिड़ गए। अन्य स्टाफ के लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

बीईओ मुख्यालय के कार्यालय के एक लिपिक ने हाईकोट में रिट दायर कर चयन वेतन की मांग की है। इस मामले में बीएसए से हाईकोर्ट ने जवाब मांगा है। सेवा के 10, 16, 26 साल पूरे होने पर मिलने वाली वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को जवाब देना है।
बीएसए कार्यालय में संबंधित प्रमोशन की पत्रावली उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बीएसए ने तत्कालीन लिपिक को पत्र जारी किया है। यह पत्र मिलते ही संबंधित लिपिक और पत्र जारी करने वाले लिपिक मंगलवार की दोपहर भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के स्टाफ ने समझा बुझकर मामला शांत कराया। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने दोनों लिपिकों से मामले की पूछताछ की। बताया कि कर्मचारियों की ऐसी कार्यशैली के दफ्तर की छवि खराब होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें