फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे से मुक्त कराया बाल श्रमिक, मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामवृक्ष व एंटी ह्यूमन टैऊफिकिंग के सदस्यों ने इस समय बाल श्रम उन्मूलन का अभियान चला रखा है। इसके तहत दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

टीम ने अपना ढाबा, धाता रोड, रक्षपालपुर में छापा मारा। यहां पर दो बाल श्रमिक काम करते मिले। टीम ने मुक्त कराया। बाल श्रमिकों ने बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान दिया कि उनसे बिना वेतन के काम कराया जा रहा था। उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज भी की जाती थी।
बयान पर एसडीएम खागा मनीष कुमार ने दोनों बाल श्रमिकों को बंधुआ श्रम प्रथा उत्सादन अधिनियम के तहत बंधुआ घोषित करते हुए उनके अवमुक्त प्रमाण पत्र जारी किए। इसके साथ ही ढाबा मालिक प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर ढाबा मालिक के खिलाफ खखरेरू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें