ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ट्रक की टक्कर से शनिवार रात ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी छंगा गौतम (45) अविवाहित था। भाई शंकर ने बताया कि छंगा ई-रिक्शा चालक था। वह नउवाबाग सवारियों को छोड़ने रात को गया था। लौटते समय सामने से ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में छंगा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आबूनगर चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
------------
पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल
फतेहपुर। दुकान में घुसकर मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक पुलिस कर्मी मारपीट करते दिखाई दिया है।
वीडियो सदर कोतवाली रोड स्थित एक मोबाइल शॉप का है। दुकान के अंदर घुसकर युवक को पीटते पुलिसकर्मी दिखा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)