फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में धाता के दो युवकों का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। रमपुरवा गांव के तीन युवक महेवा घाट में हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी रजत सिंह (17) पुत्र रामलखन सिंह, विष्णु सिंह (45) व कौशांबी के जुवरा निवासी अशोक कुमार सिंह मोटर साइकिल से मंगलवार को चित्रकूट जा रहे थे। कौशांबी जनपद के महेवा घाट थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु सिंह की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने घायल रजत सिंह व अशोक को अस्पताल भेजा। जहां रजत ने दम तोड़ दिया। अशोक का इलाज जिला अस्पताल मंझनपुर में चल रहा है। यह खबर जब रमपुरवा युवकों के परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मंझनपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें