फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का मैडल समेत नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहीद का मेडल और जेवरात चोरी के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने मामले में माल बरामदगी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन टोला मोहल्ला निवासी सुमित्रा पांडेय ने बताया कि पति रामशंकर पांडेय फौजी थे। वे 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र में बताया कि जुलाई में कमरे में रखे बक्से से 50 हजार रुपये, करीब दो लाख के जेवरात, पति के तीन गोल्ड मेडल कुमाऊं रेजीमेंट लिखा चोरी हुआ था।
इस दौरान 12 से 19 जुलाई तक धाता में रहने वाला भतीजा घर आता-जाता था। वह छत पर सोया था। आरोप है कि सारा माल भतीजा ले गया। उसने मामले की चौकी में शिकायत की। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद छोड़ दिया। वह चौकी में तैनात दरोगा के पास कई बार गई। आश्वासन देकर उसे टरकाते रहे। उसकी एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने मामला गंभीर होना मानकर एफआईआर दर्ज कर माल बरामदगी के आदेश दिए हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें