फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे फतेहपुरः फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। विवाहिता का शव बुधवार रात फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल निवासी कालीदीन की पुत्री रोशनी (23) की शादी पांच साल पहले चांदपुर थाने के गोड़ईनपुर निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई थी। दिलीप ने बताया कि घरेलू खर्च को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। वह नाराज होकर कमरे में चली गई थी। रात में उसकी नींद खुली तो पत्नी का शव रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटका देखा।
मृतका के पिता कालीदीन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद और ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसके एक बच्चा भी है। बेटी को मारकर फंदे पर लटका गया है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि गले में चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और आत्महत्या की पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें