गाजीपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नरतौली निवासी लक्ष्मी सिंह(45) लमेहटा जमोह निवासी राजेश सिंह (40) के साथ बाइक से गुरुवार को गाजीपुर आए थे। यहां से रात को नरतौली गांव जा रहे थे। गाजीपुर थाने के मीरापुर के पास कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। देर रात घायल लक्ष्मी सिंह की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि बाइक राजेश सिंह चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
खखरेरू नगर पंचायत के नए पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार लोहारपुर निवासी अरुण कुमार पांडेय (52), हकीमतपुर खंतवा निवासी सूफी अहमद (35) और भुरुही निवासी बोरीलाल (63) घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दतौली गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दीपू सिंह (35) घायल हो गया। ग्रामीणों के मदद से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया।