फतेहपुर। सात मील आर्या बीज भंडार के प्रोपाइटर विजय पाल के खिलाफ हुसैनगंज थाने में जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर दुकानदार से लाइसेंस दिखाने का स्पष्टीकरण मांगा था। लाइसेंस न दिखाने पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
चौफेरवा निवासी पंकज यादव ने रविवार को हुसैनगंज थाने में शिकायत कर सात मील में नकली इफको डीएपी बिक्री की शिकायत की थी। कृषि विभाग की टीम को आर्या बीज भंडार में इफको की 151 बोरी, 33 बोरी अपना यूरिया, 93 बोरी शक्तिमान यूरिया, 58 बोरी चांद यूरिया, पांच बोरी सिंगल सुपर फास्फेट, 23 बोरी पोटेशियम, 40 बोरी सागर, आठ ड्रम क्लोरपाइरीफांस, कैल्शियम 21 बोरी, पोटाश सात बोरी मिली थी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सिंगल सुपर फास्टफेट का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।